फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन, पेंशन का निर्धारण न होने से कर्मचारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित सीएमओ कार्यालय के सभागार में शनिवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन हुआ। इसमें कर्मचारियों ने वेतन, पेंशन का निर्धारण न होने पर असंतोष व्यक्त किया। आठ दिसंबर को कलेक्ट्रेट में विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि वित्त विभाग के शासनादेश 18 जुलाई 2017 एवं चार सितंबर 2017 के अनुपालन में 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों का वेतन संशोधन/पेंशन निर्धारण होना है। लेकिन सोनभद्र में शासनादेश का पालन नहीं हो रहा है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल कुशवाहा ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति की कठिनाई दूर करने समेत अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कहा कि पेंशनरों की समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर संगठन सदैव संघर्ष किया है और आगे भी करता रहेगा। प्रांतीय संयुक्त मंत्री ओपी त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह, शैलेंद्र तिवारी, राम प्रसाद मिश्र, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, विश्वनाथ प्रसाद, रामजग, डा. परमानंद, रघुनाथ सिंह, सतीशचंद्र नाथ, मिश्रीलाल, गोपी सिंह, सुरेश प्रसाद, बचऊ प्रसाद यादव ने कहा कि हक की लड़ाई लड़ने के लिए पेंशनरों को एकजुट रहना पड़ेगा। निर्वाचन अधिकारी ओपी त्रिपाठी की देखरेख में अगली कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। आरएन सिन्हा को संरक्षक, सूरजबली सिंह अध्यक्ष, अवधेश सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केके पांडेय, शिव गनेश,बनारसी सिंह, रघुनाथ सिंह को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। शिवनारायण सिंह को कोषाध्यक्ष, प्रदुन्न राम को संयुक्त मंत्री, गोपी सिंह को संगठन मंत्री, विश्वनाथ प्रसाद को संप्रेक्षक, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव को मंत्री, मिश्रीलाल चौरसिया उपाध्यक्ष चुने गए। अध्यक्षता डॉ. वी सिंह और संचालन सूरजबली सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें