फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़ी दूसरी व सांतवीं इकाई से नींद हराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (अनपरा) । तापीय परियोजना अनपरा की दो माह से अधिक समय से बंद चल रही 210 मेगावाट की दूसरी व 500 मेगावाट की सांतवीं इकाई मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रशासन की गले की फांस बन गई है। कुछ अफसरों की लापरवाही की भेंट चढ़ी इन दोनों यूनिटों के खराब होने से उत्पादन निगम को लाखों रुपये की क्षति उठानी पड़ी है। यही वजह है कि सीएम के आने से पहले 210 मेगावाट यूनिट को चालू करने के लिए अभियंताओं की टीम पसीना बहा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि अनपरा तापीय परियोजना ताप गृह की 210 मेगावाट की दूसरी इकाई दो माह पूर्व तकनीकी खराबी के कारण ट्रिप कर गई थी। इसी के कुछ दिन बाद अनपरा डी की 500 मेगावाट की सांतवीं इकाई बंद हो गई। इन दो यूनिटों के बंद होने के पीछे परियोजना के कुछ अधिकारियों की लापरवाही बताई जा रही है। अनपरा डी की सांतवीं इकाई के एचपीसीवी वाल्ब में बड़ी खराबी आना बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि वाल्ब पहले से ही खराब था लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। बावजूद इसके इकाई ट्रिपिंग के कुछ मिनट बाद ही उसे फिर से उत्पादन पर लेने की कोशिश की गई। जिसके कारण टरबाइन से निकलकर ब्यायलर में जाने वाली सीआरएच लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और टरबाइन पर भी असर पड़ा। उत्पादन निगन को लाखों की क्षति उठानी पड़ी। इस मामले में दो अभियंताओं के खिलाफ रिपोर्ट भी भेजी गई थी, जिसके बाद उत्पादन निगम के सीएमडी कामरान रिजवी ने अनपरा डी परियोजना का निरीक्षण भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें