नगरीय निकाय चुनाव में भाग्य आजमा रहे अध्यक्ष और सभासद पद के उम्मीदवारों को राबर्ट्र्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील में शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव चिह्नों को आवांटित कर दिया। नामाकंन स्थलों पर चुनाव चिह्न लेने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही। उधर, प्रतीक चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है।
शुक्रवार को सुबह दस बजे से नामाकंल स्थलों पर अध्यक्ष और सभासद पद के उम्मीदवार प्रतीक चिह्न लेने के लिए पहुंचने लगे थे। लेकिन दोपहर बाद ही उम्मीदवारों को सिंबल मिल सका। जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा नियुक्त अध्यक्ष पद के आरओ ने अध्यक्ष सदस्य पद के आरओ ने सभासद पद के उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवांटित किया। सदर तहसील में नगर पालिका राबर्ट्सगंज अध्यक्ष पद के निर्वाचन अधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने पार्टी से समर्थित और निर्दल उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न आवांटित किया। वहीं सभासद लिए नियुक्त आरओ ने सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिया। इसी तरह से चुर्क-नगर पंचायत के निर्वाचन अधिकारी राममिलन ने सात उम्मीदवारों ने चुनाव चिह्न दिया। चोपन के आरओ/व्यापार कर के डिप्टी कमिश्नर राकेश सिंह ने सात उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न वितरित किया। ओबरा के निर्वाचन अधिकारी / डीडीओ सुनील श्रीवास्तव ने चेयरमैन पद के लिए 18 उम्मीदवारों को नामाकंन किया। चुनाव चिह्न लेने के लिए अधिकांश प्रत्याशी अपने कुछ समर्थकों के साथ पहुंचे थे। इसके कारण तहसील परिसर में भीड़ लगी हुई थी। हालांकि पुलिस कर्मी भीड़ को हटाने में लगे रहे, ताकि कचहरी में अन्य काम से आने वालों को परेशानी न होने पाएं। दुद्धी: नगर पंचायत दुद्धी के रिटर्निंग आफिसर सत्यप्रिय ने 13 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न वितरित किया। पिपरी: नगर पंचायत के आरओ हेमंत वर्मा ने सात उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न दिया। रेनुकूट: के आरओ आरवीएस यादव ने नौ प्रत्याशी को प्रतीक चिह्न थमाया। घोरावल: अध्यक्ष पद के निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार कैसर ने दस प्रत्याशी को चुनाव चिह्न वितरित किया।इस दौरान नामाकंन एवं चुनाव चिह्न आवंटन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।