फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा ब ताप विद्युत गृह की स्टेशन सप्लाई फेल, आपूर्ति रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (ओबरा)। तापीय परियोजना के ताप विद्युत गृह-ब की स्टेशन सप्लाई फेल होने से ओबरा कॉलोनी के कई सेक्टरों की विद्युत व्यवस्था शुक्रवार को कई घंटो तक बाधित रही। गुरुवार की रात लगभग दो बजे स्टेशन स्विचगेयर के ब्रेकर में फ्लैश ओवर होने से स्टेशन सप्लाई फेल हो गई।, जिससे ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट की 9वीं एवं 11वीं यूनिट बंद हो गई।
विज्ञापन

बंद होने से पूर्व इन यूनिटों से क्रमश:170 एवं 150 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। स्टेशन सप्लाई बहाल करने के बाद 11वीं यूनिट को दोपहर 2:43 बजे चालू कर लिया गया। वहीं 10वीं यूनिट तकनीकी कारणों से विगत 31 अगस्त से बंद चल रही है। सूत्रों के अनुसार ब ताप विद्युत गृह में स्थापित दो स्टेशन ट्रांसफार्मर में से एक स्टेशन ट्रांसफार्मर विगत एक साल से खराब है, जिसकी वजह से इकाईयों के ट्रिप होने पर इनके लाइटअप के दौरान उपलब्ध एकमात्र स्टेशन ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ जाता है और इकाई के समकालित होने तक कॉलोनी की सप्लाई बंद रखनी पड़ती है। कॉलोनी सप्लाई के लिए अ ताप विद्युत गृह में स्थापित 39 टीए ट्रांसफार्मर भी विगत तीन महीनों से खराब हो जाने से कॉलोनी की विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी है। वहीं इस मामले में तापीय परियोजना के महाप्रबंधक ब इं. डीके मिश्रा ने बताया कि नौवीं इकाई को शुक्रवार की देर शाम तक लाइटअप कर लोड पर ले लिया जाएगा। साथ ही कॉलोनी में हो रही बिजली कटौती के संदर्भ में बताया कि ट्रांसफार्मर को लेकर टेंडर निकाले गए हैं। तीन महीने के अंदर ट्रांसफार्मर आ जाने के पश्चात लोगों को बिजली कटौती से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें