फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने रामलीला मैदान की भूमि से अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (चोपन)। बैरियर स्थित चोपन रामलीला मैदान की भूमि पर हुए अतिक्रमण को गु़रुवार को सदर एसडीएम विशाल यादव के निर्देश पर पहुंचे नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह ने पुलिस बल के साथ जेसीबी लगवाकर हटवा दिया।
विज्ञापन

यह कार्रवाई रामलीला समिति के अध्यक्ष राजा मिश्रा एवं कमेटी के सदस्यों की मांग पर हुई है। रामलीला समिति के अध्यक्ष ने जमीन का कागजात चोपन एसओ को दिखाया उसके बाद एसडीएम से दूरभाष पर वार्ता किया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह को चोपन भेजा। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने अपने सामने रामलीला मैदान को खाली कराया। मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष राजा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह, रामसुंदर निषाद, राजेश अग्रहरि, महेंद्र केशरी, अमित सिंह, राजेश साहनी, विमल शाहा, घनश्याम चौधरी, अजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें