सोनभद्र। जिले को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) करने के लिए शनिवार को परिषदीय विद्यालयों जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालयों के बच्चों ने गांव में रैली निकालकर लोगों को खुले में शौच के प्रति जागरूक किया। डीएम पीके उपाध्याय और सीडीओ रामाश्रय ने ग्राम बछौंदा और देवरी में हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली की शुरूआत की।
डीएम ने कहा कि लोगों को खुले में शौच बंद करना होगा, क्यों कि जिस रफ़्तार से आबादी बढ़ रही है, वह खुले में शौच के लिए ठीक नहीं है। इससे गंदगी फैल रही है। लोग अपने शौचालय बनवायें और खुले में जाना बंद करें। खुले में शौच से भारत में दो हजार बच्चे प्रति दिन मौत के करीब चले जाते हैं। इस दौरान डीपीआरओ एसपी सिंह, बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल, एडीओ पंचायत अजय सिंह, अनिल केशरी, किरन सिंह, शिवनारायण सिंह मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय बिच्छी में प्रधानाध्यापिका स्मिता पाल, सहायक अध्यापिका साधना सारंग के अगुवाई में बच्चों ने रैली निकालकर गांव को खुल में शौचमुक्त करने के नारे लगाए। यहां नूरसबा खातून, छाया जायसवाल, अनुषा जायसवाल मौजूद रहीं। बभनी: बीडीओ जेएन राव ने बीआरसी बभनी में हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना किया। यहां एडीओ आशुतोष श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे। मचबंधवा गांव के विद्यालयों से शनिवार को बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। इसमें शिवबाबू, गीता देवी, प्रधान पति हरी प्रसाद, बीडीसी कृष्णा नंद, जयप्रकाश, शंभूनाथ, परमेश्वर प्रसाद, द्वारिका मौजूद रहे। कोन: चोपन ब्लॉक के कोन क्षेत्र के कई गांवों में अध्यापकों, छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता जनजागरूकता रैली निकाली। किशुनपुरवा में प्रधान प्रमोद जायसवाल, कुड़वा में प्रधान पति बुल्लू यादव, कचनरवा में प्रधान उदय यादव व एनपीआरसी मनीष त्रिपाठी के अगुवाई में रैली निकली। इसमें बच्चे तरह-तरह के नारे लगा रहे थे। सलखन: बेलकप गांव में स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली और पूरे गांव में भ्रमण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार मौर्य, प्रधानाध्यापक नवीन कुमार गुप्ता, कु. निधि, चंद्रशेखर, भारतेंदू, इंदू, विद्यावती, प्रभुनारायण, महेंद्र मौजूद रहे। घोरावल: ब्लॉक के 304 प्राथमिक और 104 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में स्वच्छता रैली निकाली गई। लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। गोष्ठी भी हुई। इस दौरान बीईओ सुनील सिंह, संजय मिश्रा, दीनबंधु त्रिपाठी, विनोद कुमार, राजेश सिंह, नर्वदेश्वर पाठक, कमरुद्दीन मौजूद रहे।