फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से व्यक्ति की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा गांव के टोला खेखसाबहरा में सोमवार की शाम सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाबूराम (53) अपने घर में रखे गेहूं की बोरी हटा रहे थे। चूहे के चक्कर में बोरी के पीछे छिपे सर्प ने बाबूराम के अंगुली में डस लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें लेकर रिहंद के धंवन्तरि अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मंगलवार को पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी बासपति देवी की तहरीर पर पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी के लिए भेज दिया। निर्वतमान ग्राम प्रधान श्रीराम बियार ने क्षेत्रीय लेखपाल को घटना की सूचना देकर आपदाराहत कोष से मृतक के पत्नी को सहायता और किसान बीमा की धनराशि मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें