फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: परिषदीय स्कूलों में होगी 80 ईसीसीई एजुकेटरों की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में संचालित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल वाटिका के बच्चों को प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा देने की तैयारी चल रही है। इसके लिए 80 ईसीसीई एजुकेटर तैनात किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गयी है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में से 600 से अधिक में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। अब यहां बाल वाटिका के बच्चों को भी देखभाल और शिक्षा देने की तैयारी चल रही है।
इसके लिए ईसीसीई एजुकेटर तैनात किए जाएंगे। पहले चरण में परिषदीय प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में चल रही बाल वाटिका को सशक्त बनाने के लिए 80 अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) एजुकेटर रखे जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए बजट स्वीकृत हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग इनको संविदा पर 11 महीने के लिए रखेगा। इन्हें 10313 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। बताते चलें कि अभी तक परिषदीय विद्यालयों में जो को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं।
यहां पर बाल वाटिका के रूप में तीन से छह साल तक के बच्चों की पढ़ाई होती है। वर्तमान में इसका जिम्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व संबंधित स्कूल का शिक्षक नोडल की भूमिका निभाता है। हालांकि विभाग जिन उद्देश्य से इनका संचालन कर रहा था वह पूरा नहीं हो पा रहा था।
ईसीसीई एजुकेटर संबंधित विद्यालयों के आंगनबाड़ी केंद्र को बाल वाटिका के रूप में विकसित करने, यहां नामांकित तीन से छह साल के बच्चों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा देने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें