फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वन विभाग से मिला एनओसी, कदरा पेयजल परियोजना को मिलेगी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के अंतर्गत कदरा पेयजल परियोजना की बाधा दूर हो गई है। अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य गति पकड़ेगा। सोन नदी पर आधारित इस परियोजना से छह गांवों के लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति होनी है।
विज्ञापन

वन विभाग की आपत्ति से इसका काम पिछले तीन साल से अटका हुआ था। एनओसी मिलने के बाद अब परियोजना की राह सुगम हुई है। पेयजल संकट से जूझ रहे जिले में लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने के लिए 14 पेयजल परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
इनका शिलान्यास नवंबर 2020 में पीएम मोदी ने धंधरौल बांध के पास वर्चुअल माध्यम से किया था। कदरा पेयजल परियोजना भी इसी का हिस्सा है। शुरुआत के कुछ समय बाद ही वन विभाग की आपत्ति से इसका काम अटक गया था।
विज्ञापन

इस परियोजना के तहत सोन नदी से पानी लेकर उसे ट्रीटमेंट के बाद पाइप लाइन से घरों तक पहुंचाया जाना है। कदरा परियोजना से छह गांवों की करीब साढ़े 11 हजार आबादी को पानी मिलना है। इसके लिए दो ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जाएगा।
वन विभाग की आपत्ति के कारण करीब तीन साल से परियोजना अटकी हुई थी। इसका काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था। शुद्ध पानी के लिए संंबंधित ग्रामीणों का इंतजार लंबा हो रहा था। अफसरों की तमाम कोशिशों के बाद कदरा परियोजना की बाधाएं दूर हो गई हैं।
अब जल्द ही इसके कार्य को गति मिलेगी। फिलहाल बरसात में नदी का पानी बढ़ने से विभाग के सामने चुनौती बनी है, लेकिन जल्द ही इसका भी समाधान तलाशने की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है कि अगले साल गर्मी से पहले ही इस परियोजना को पूरा कराकर जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें