फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख 38 हजार रुपये से 77 कार्यक्रम कराने पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला सलाहकार समिति की बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने नेहरू युवा केंद्र की वार्षिक कार्य योजना वर्ष-2020-21 के 77 कार्यक्रमों के लिए आठ लाख 38 हजार खर्च करने पर चर्चा की। इस दौरान प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि यूथ क्लब अपने-अपने क्षेत्रों के मुहल्ले, गांव की जानकारी करते हुए लोगों को जागरूक करें। सक्रिय होकर कार्य करते हुए राष्ट्र व देश के लिए योगदान दें। युवा ही वास्तव में राष्ट्र की शक्ति है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति सजग रहने और जिले में नागरिकों से समन्वय बनाकर उन्हें लाभान्वित करने के लिए तथा शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में बेहतर जागरूकता फैलाने के लिए तैयार किया जाय, जिससे कि सामाजिक जैसे क्षेत्रों में लोगों का रूझान बढ़ता रहें। जिले के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए युवाओं को सशक्त बनाकर जिले के विकास के लिए पूरी कार्ययोजना बनाकर उन्हें जागरूक करते हुए तैयार किया जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वास्तव में युवा ही राष्ट्र की शक्ति हैं, लिहाजा युवाओं को जागरूक करने के लिए यूथ क्लब घर-घर जाकर युवाओं में जन जागरूकता पैदा करते हुए जन कल्याणकारी कार्यों के प्रति लोगों को प्रेरित करें। बैठक में जिला युवा समन्वयक नेहरू केंद्र एके सिंह, नेहरू युवा कल्याण अधिकारी शशि भूषण शर्मा, ओम प्रकाश त्रिपाठी, नीरज, ब्लाक वालेन्टियर्स आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें