फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 74 जर्जर स्कूल भवन चिह्नित, 15 को पहले चरण में ढहाने की तैयारी

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज के करारी ग्राम पंचायत ​स्थित जर्जर विद्यालय भवन। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग ने रॉबर्ट्सगंज शिक्षा क्षेत्र में जर्जर हो चुके स्कूल भवनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की ओर से 74 विद्यालय भवनों को जर्जर चिह्नित किया गया है, इनमें से पहले चरण में 15 भवनों को नीलामी प्रक्रिया के जरिये ढहाया जाएगा। इन भवनों को गिराने के बाद संबंधित स्थानों पर नए स्कूल भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो रॉबर्ट्सगंज शिक्षा क्षेत्र में 74 स्कूल भवन जर्जर चिह्नित किए गए हैं। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लंबे समय से चिह्नित जर्जर भवनों को ढहाए जाने की मांग की जा रही थी। चिह्नित जर्जर भवनों में से 28 स्कूल भवन की रिपोर्ट विभाग को मिली है। इसमें 15 जर्जर भवनों को ढहाए जाने की कवायद शुरू की गई है। प्राथमिक विद्यालय पिपरी, गोइठहरी, उरमौरा, नरैना, सेमर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुडहर कला, लसड़ा, प्राथमिक विद्यालय बड़गांव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़गांव, प्राथमिक विद्यालय मोकरम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोकरम, कंपोजिट विद्यालय हिनौता, प्राथमिक विद्यालय छपका, प्राथमिक विद्यालय कुसरट प्रथम का अतिरिक्त कक्ष तथा कंपोजिट विद्यालय कुसी के जर्जर भवनों को ढहाए जाने की कवायद शुरू की गई है। विभाग की तरफ से इसके लिए नीलामी की प्रक्रिया की जा रही है। इसके अलावा 13 अन्य जर्जर भवनों की रिपोर्ट मिलने केे बाद उसे भी ढहाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें कंपोजिट विद्यालय करारी स्थित जर्जर विद्यालय भवन भी शामिल हैं। इसके अलावा बेठिगांव निस्फ स्थित अतिरिक्त कक्ष को भी जर्जर भवन के रूप में चिह्नित किया गया है।
13 नए भवनों का निर्माण पूरा
बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो रॉबर्ट्सगंज शिक्षा क्षेत्र में चिह्नित किए गए 74 जर्जर भवनों से पहले 13 जर्जर भवन चिह्नित किए गए थे। इसे नियमानुसार गिराते हुए वहां नए भवन का निर्माण करा दिया गया है। शेष स्थानों पर जर्जर भवनों को गिराकर नए भवन का निर्माण कराए जाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन


74 स्कूल भवन जर्जर चिह्नित किए गए हैं। इसमें 15 स्कूल भवन के नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। शेष 59 जर्जर भवनों में से 13 और जर्जर भवनों की रिपोर्ट आ गई है। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चिह्नित जर्जर भवनों को गिराया जाएगा। - महेंद्र मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी-रॉबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें