फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भले दौलत से खरीदो सारी दुनिया मगर शहादत की कोई कीमत हो नही सकती

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर (सोनभद्र)। एनसीएल खड़िया परियोजना के चैतन्य वाटिका मंदिर प्रांगण में बृहस्पतिवार की रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में रचानएं सुनाकर कवियों ने श्रोताओं से जमकर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एनसीएल निदेशक गुणाधर पांडेय व विशिष्ट अतिथि खड़िया परियोजना के महाप्रबंधक एमके प्रसाद, जेसीसी सदस्य अशोक दूबे व तारकेश्वर प्रसाद सम्मेलन में मौजूद रहे। पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दूबे, डंडा बनारसी, दिनेश देशी घी एवं लक्ष्मण नेपाली ने अपनी हास्य कविताओं से हंसाकर श्रोताओं को लोट-पोट कर दिया। कविता तिवारी एवं पाणि पंकज पांडेय ने वीर रस की ओजपूर्ण कविताओं से सभी श्रोताओं में देशभक्ति का जोश भर दिया। इस दौरान भारत माता की जय एवं वंदेमातरम के नारों से परिसर गूंज उठा। कविता तिवारी की पंक्तिया जो आंखें देशहित में जागीं वो हरगिज सो नहीं सकतीं, जिस्म के खाक होने पर भी शोहरत खो नहीं सकती, भले दौलत की ताकत से खरीदों सारी दुनिया को, शहादत की कोई भी कीमत हो नहीं सकती.. ने विशेष तौर श्रोताओं को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। खड़िया प्रबंधन ने एनसीएल की ओर से सभी कवियों एवं गायक-गायिकाओं को सम्मानित किया और खड़िया क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। खड़िया परियोजना के स्टाफ अधिकारी पी वी सत्यनारायण ने श्रोताओं और कवियों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें