फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। उच्च प्राथमिक विद्यालय मेदनीखाड़ में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस कर पिछले 67 दिनों से बीएचयू में भर्ती छात्र को सरकारी मदद की मांग उठी है। बुधवार को ग्रामीणों ने छात्र नीरज के मदद की मांग को लेकर गांव में प्रदर्शन किया। अब तक कोई मदद न मिलने पर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

करीब 69 दिन पूर्व उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई के दौरान कक्षा छह का छात्र नीरज पुत्र विजय राम हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। शिक्षकों और ग्रामीणों के सहयोग से उसका उपचार बीएचयू में पिछले 67 दिनों से चल रहा है। इस दौरान उसका एक हाथ और एक पैर डॉक्टर काट चुके हैं। दूसरे हाथ में भी संक्रमण फैल रहा है। उसकी इतनी हालत खराब होने के बावजूद अब तक विद्युत विभाग या जिला प्रशासन की ओर से छात्र के उपचार के सहयोग के लिए कोई मदद नहीं हुई। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने बुधवार को मेदनीखाड़ गांव मेें अंबेडकर तिराहे पर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यहां पूर्व प्रधान मुन्नालाल ने कहा कि प्रशासन औैर विद्युत विभाग को छात्र की मदद की जानी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में राधिका देवी, मंजू देवी, रामकली देवी, हरिशंकर, मोहन भुइयां, कूदल राम, सुरेंद्र प्रताप, राम नरेश, रामचंद्र, सुरेश पाल, प्रधान नागेश्वर भुईयां, सरवन कुमार, चंद्रमणि, संतोष कुमार, महेंद्र सिंह, उमेश कुमार, सियाराम भारती, उमाशंकर मौजूद रहे। उधर नीरज की मदद को जगह-जगह से लोगों के हाथ उठ रहे हैं। सन क्लब सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल की पहल पर मुजफ्फरनगर के सुहेल पुत्र हाजी आसू ने 25 हजार रुपये नीरज की माता इंद्रावती के खाते में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें