फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला देवी अध्यक्ष व सीता देवी बनी उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर (सोनभद्र)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत रजमिलान में 12 महिला समूहों को मिलाकर एक ग्राम संगठन का चुनाव किया गया। ग्राम संगठन के चुनाव में ग्राम पंचायत के 150 महिलाओं ने प्रतिभाग किया गया।
विज्ञापन

चुनाव सभा के अध्यक्ष पूर्व प्रधान बद्रीनाथ वर्तमान प्रधान जगन्नाथ, एडीओ शैलेंद्र सिंह की उपस्थिति में ग्राम संगठन का अध्यक्ष शीला देवी को चुना गया। संग्राम संगठन समिति में सीता देवी उपाध्यक्ष, सुलोचना देवी सचिव, मीना देवी उप सचिव, लीलावती कोषाध्यक्ष चुनी गईं। एडीओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की ग्राम संगठन की समिति ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत रोजगार सृजन में एवं महिलाओं की अधिक से अधिक सहभागिता हेतु महिलाओं को उत्साहित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें