फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशक्ति गीत पर छात्रों ने की शानदार प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। धरसड़ा स्थित एसआर इंटरमीडिएट कालेज का वार्षिकोत्सव सामारोह सोमवार को धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि एमएलसी केदारनाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, एसडीएम प्रशिक्षु आईएएस मनिकंडन ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अध्यक्षता राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केदारनाथ सिंह ने कहा कि एक आदर्श समाज के निर्माण में शिक्षा की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक शिक्षित व्यक्ति जीवन के संघर्षों का बेहतर तरीके से मुकाबला कर सकता है। इसलिए अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाएं और बेटे बेटी को समान रूप से अच्छी शिक्षा दिलाएं। विशिष्ट अतिथि मनिकंडन ए. ने कहा कि बेहतर व्यक्तित्व के निर्माण के लिए शिक्षा अति आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील भी किया। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खास तौर से काश्मीर जिगर के टुकड़ा, ई शान हमार हउ ई जान हमार ह गीत पर छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत किया। कालेज के निदेशक जवाहर प्रसाद दूबे ने अतिथियों एवं कार्यक्रम में आए लोगों का आभार प्रकट किया। यहां आलोक सिंह, अमरनाथ पटेल, राकेश कुमार, डॉ. नागेश पांडे, धनंजय पाठक, शैलेंद्र दूबे, कैलाश सिंह, मनोज पांडे, हीरालाल बैसवार, राजकुमार चौबे, लालजी तिवारी, शिवदास शास्त्री, केपी मौर्या, नवल किशोर दूबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें