फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामना मालवीय का जीवन आदर्शो का प्रतीक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद परियोजना में मंगलवार को स्वयंसेवी संस्था मालवीय मिशन रिहंदनगर के तत्वावधान में परियोजना के संगम प्रेक्षागृह में भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती समारोह विविध आयोजनों के बीच मनाया गया। मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक ए के मुखर्जी ने अन्य सह अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से मालवीय जी की फोटो प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं प्रज्ञा दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महामना मालवीय के संपूर्ण जीवन को मानवता के उच्चतम आदर्शों का प्रतीक बताया। मालवीय जी का विराट व्यक्तित्व व उनके सत्कर्म युगों-युगों तक पीढ़ियों को मानवता की सेवा करने को प्रेरित करते रहेंगे। इससे पूर्व कार्यक्रम के शुरुआती दौर में मिशन के अध्यक्ष एवं परियोजना के अपर महाप्रवंधक हरे राम सिंह ने मुख्य अतिथि एवं सह अतिथि का स्वागत करते हुए मालवीय मिशन द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों को लोगों के समक्ष रखा।
मिशन के महासचिव अभिषेक टंडन ने समीक्षात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वर्तिका महिला मंडल ने समारोह में उपस्थित सभी विद्यालयों के बच्चों को कापियां व लेखन सामग्री प्रदान कर बच्चों के मनोबल को बढ़ाने का कार्य किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर समारोह में आए हुए सभी बच्चों के लिए सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे लगभग 500 बच्चों ने भाग लेकर स्वादिष्ट भोजन को ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन मिशन के सांस्कृतिक सचिव, साहित्यकार व डी ए वी विद्यालय रिहंदनगर वरिष्ठ हिंदी शिक्षक डॉ. दिनेश दिनकर ने लच्छेदार शैली में करके समां में चार चांद लगा दिया। धन्यवाद ज्ञापन श्रीराम यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा स्वरूपा मुखर्जी, महाप्रबंधक रंजन कुमार व जी सी चौकसे, वर्तिका की अन्य पदाधिकारी रश्मि चौकसे, आरती प्रसाद, मधु श्रीवास्तव, सरिता राय, श्वेता अग्निहोत्री, संजु रानी, हरेन्द्र सिंह गुर्जर, संजय, ऋषिकान्त कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें