फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.6 डिग्री तक लुढ़का पारा, बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सर्द हवाएं जिले में ठिठुरन बढ़ाए हुए हैं। बुधवार को पारा 5.6 डिग्री तक लुढ़कने से सुबह देर तक कंपकंपी छूटती रही। अधिकतम पारा 21.8 दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए लोग देर तक बिस्तर में दुबके रहे। दिन में धूप खिलने के बाद भी शरीर को गर्म कपड़ों से ढंके रहे। शाम ढलने के साथ ही तमाम लोग घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन

दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही ठंडक बढ़ती जा रही है। पिछले एक सप्ताह से सर्द हवाओं की मार हाड़ कंपाए हुए है। बुधवार को भी सर्द हवाएं ठिठुराए रहीं। अधिकांश लोग सुबह नौ बजे के बाद ही घरों से निकले। शाम को भी छह बजने के साथ ही अधिकांश लोग घरों की तरफ चल दिए। कामकाजी लोग भी घर पहुंचने की जल्दी में जुटे रहे। ठंडक के चलते लोगों को ठिठुरती हालत में यात्रा करनी पड़ी। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था न होने से कांपती हालत में लोगों को वाहन का इंतजार करना पड़ा। रैन बसैरा की व्यवस्था न होने से गरीब तबके के लोगों को ठिठुरती हालत में ही रात गुजारनी पड़ी। प्रशासन की तरफ से अभी तक कंबल का वितरण शुरू नहीं हो पाया है। इससे कस्बों के साथ ही ग्रामीण अंचल में ठंडक सितम बरपाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें