बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद परियोजना की वर्तिका महिला मंडल के तत्वावधान में परियोजना के सोन शक्ति स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय शरद मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या का श्रोताओं ने जमकर लुत्फ उठाया।
मुख्य महाप्रबंधक ए के मुखर्जी एवं वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा स्वरूपा मुखर्जी ने मेले की सफलता के लिए वर्तिका महिला मंडल की टीम एवं कार्यक्रम में लगे परियोजना के कर्मियों एवं अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया। मेले में केन्द्रीय विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल एवं सेंट जोसेफ के विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शिनी, आट्र्स एंड क्राफ्ट की प्रदर्शनी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीे। सांस्कृतिक संध्या के दौरान वर्तिका महिला मंडल की महिलाओं, बाल भवन, केन्द्रीय विद्यालय, सेंट जोसेफ एवं डीएवी पब्लिक स्कूल के बाल कलाकारों ने अपनी मोहक प्रस्तुतियों से मेले में आए दर्शकों को देर रात्रि तक बांधे रखा। केन्द्रीय विद्यालय, सेंट जोसेफ स्कूल एवं डीएवी स्कूल के बच्चों ने भी नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुति देकर शमा बांधा । सांस्कृतिक कार्यक्रमों का को-ओर्डिनेशन श्वेता अग्निहोत्री, इति बंछोर, सुधा, प्रभा सिंह, श्रेया ओबेरॉय आदि ने किया । वर्तिका की सदस्य श्वेता अग्निहोत्री, सुदिप्ता नंदी, इति बंछोर, अनीता सिंह तथा अनुपमा दीक्षित ने भी मनमोहक गीत प्रस्तुत किये। मेले के समापन अवसर पर जहाँ हाउजी खेल एवं लकी ड्रा आयोजित कर मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को पूर्व निर्धारित पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक संध्या में भाग लेने वाले सभी बच्चों की टीमों को मुख्य अतिथि द्वारा एक-एक हजार रुपए के पुरस्कार की घोषणा की गई ।
धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्षा रश्मि चौकसे ने किया । कार्यक्रम का संचालन पीआरओ मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया । कार्यक्रम का संयोजन देबामित्रा सिंहाराय एवं अनित कुमार तथा हाउजी खेल का संचालन के सी सिंहाराय ने किया एवं लकी ड्रा का संचालन आलोक सिंह ने किया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाप्रबंधक रंजन कुमार, जी सी चौकसे, एम रमेश, अपर महाप्रबंधक रनबीर सिंह, एच एच पी श्रीवास्तव, महाबीर प्रसाद, यू के श्रीवास्तव, रनबीर सिंह, पी के साबत, वर्तिका की उपाध्यक्षा माधवी रमेश, सरिता राय, मधु श्रीवास्तव आरती प्रसाद, बेला गुप्ता, निर्मला यादव, गीता सिंह, संजु रानी आदि मौजूद थे ।