फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपाल के समर्थन में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। संत रामपाल और उनके अनुयायियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी कराने की मांग को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर संत को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप मढ़ा। राष्ट्रपति से प्रकरण की किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद सुबह नौ बजे से संत रामपाल के समर्थक कलेक्ट्रेट पहुंचने लगे थे। उन लोगों ने मांगों के समर्थन में दोपहर में विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस ने संत रामपाल एवं उनके अनुयायियों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल में डाल दिया। जबकि संत रामपाल महाराज शास्त्रानुसार भक्ति करवा कर एक विकार रहित सभ्य समाज तैयार कर रहे थे। भक्ति करने से लाखों श्रद्धालुओं ने नशा समेत अन्य बुराईयों को त्याग दिया है। कहा राष्ट्रीय समाज सेवा समिति का गठन अत्याचारों का विरोध करने के लिए गया है। संत रामपाल समाज व राष्ट्र के निर्माण में सरकार से भी ज्यादा भूमिका निभा रहे है। रमाशंकर दास, नंदलाल, नरेश दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें