चोपन। रविवार को बरवाडीह से चलकर चुनार तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन रविवार को दोपहर बाद करीब एक बजे फेल गया। उस पर ट्रेन सलईबनवा रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इंजन फेल होने से ट्रेन करीब तीन घंटे बाद चुनाव के लिए रवाना हो सकी। इंजन फेल होने की सूचना पर रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मुख्य मार्ग बाधित होने की जानकारी मिलते ही चोपन स्टेशन से मौके पर दूसरा इंजन भेजा गया। तब करीब तीन घंटे बाद शाम चार बजे ट्रेन को रवाना किया जा सका। चोपन स्टेशन के अधीक्षक जेएन मिश्रा ने बताया कि इंजन फेल होने की सूचना पर फौरन दूसरा इंजन सलइबनवा स्टेशन पर भेजा गया। उसके लगने के बाद शाम करीब चार बजे ट्रेन को चुनार के लिए रवाना कर दिया गया।