फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना गेट के सामने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के तत्वावधान में चलाए जा रहे भ्रमण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की देर शाम अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र अनपरा में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आंदोलन की रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही शनिवार को परियोजना गेट के सामने अवर अभियंताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान अवर अभियंताओं द्वारा समयबद्ध वेतनमान बहाली, विद्युत चोरी राकने एवं उच्च गुणवत्ता का 24 घंटे सस्ती बिजली आपूर्ति करने, आउट सोर्सिंग को समाप्त कर स्थायी कार्मिकों की नियुक्ति करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

अनपरा परियोजना के मुख्य गेट पर सुबह नौ बजे अभियंताओं ने प्रदर्शन किया। निर्णय लिया गया कि प्रति कार्यदिवस को शाम पांच से छह बजे तक तक परियोजना के सर्वोच्च अधिकारी के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगें। वक्ताओं ने विभिन्न मांगों को जिक्र करते हुए अवर अभियंता का ग्रेड वेतन 4600 एवं प्रारंभिक वेतन 12540 को एक जनवरी 2006 से प्रभावी किये जाने की मांग की है। अवर अभियंताओं को अनुमन्य समयबद्ध वेतनमान को बहाल करने, नियमों के विपरीत दोषपूर्ण तरीके से सहायक अभियंता की जारी अंतिम ज्येष्ठता सूचि पर प्रबंधन एवं संगठन के मध्य संपन्न वार्ता में संगठन की आपत्तियों को समाहित कर वरिष्ठता निर्धारण करने की मांग प्रमुखता से उठाई। आंदोलन के बारे में वक्ताओं ने कहा कि 18 सितंबर को सभी ऊर्जा निगमों के सभी खंड कार्यालय पर शाम तीन बजे से पांच बजे तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 22 सितंबर को जनपद मुख्यालय पर 24 घंटे का सामूहिक उपवास सत्याग्रह होगा। 27 सितंबर को 48 घंटे का सामूहिक उपवास व दो अक्टूबर को परियोजना मुख्यालयों पर 48 घंटे का सामूहिक उपवास होगा। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, कृष्ण पांडये, रामबचन सिंह कुशवाहा, नवीन चावला, नियानंद सिंह, राज यादव, मनोज दूबे, सुरेश सिंह, जनार्दन पांडेय रहे। अध्यक्षता हरिशंकर चौधरी ने की और संचालन आशुतोष द्विवेदी ने किया। इसके पहले लखनऊ से आए उत्पादन निगम लिमिटेड के महासचिव इं. अनिल पाठक का अवर अभियंताओं ने जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय संगठन द्वारा तय आंदोलन के बारे में बनाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें