फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता साक्षरता जागरूकता क्लब का होगा गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मतदाता जागरूकता समिति के गठन करने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुुमार सिंह ने प्रधानाचार्यों और प्राचार्यों के साथ बैठक की। उन्होंने मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इंटर कालेजों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने के लिए मतदाता साक्षरता जागरूकता क्लब का गठन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समस्त प्रधानाचार्य/प्राचार्य भावी और नये मतदाताओं को मतदान के बारे में जानकारी दें, ताकि वे अपने मताधिकार का पूरा-पूरा उपयोग कर सकें। साथ ही उन्हें ईवीएम मशीन, वीवी पैड के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जाए। वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित करें। प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शिक्षा का योगदान काफी महत्वपूर्ण है, सभी स्कूल/महाविद्यालय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को अपने स्तर से भी मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म, मजहब, क्षेत्रवार आदि से ऊपर उठकर बिना किसी जोर दबाव के स्वतंत्र रूप से अधिकाधिक मतदान कराने के लिए शिक्षकगण तथा छात्र/छात्राएं भी बेहतरीन जनप्रनिधियों को चुनने के लिए अधिकाधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करें। क्योंकि जितना ज्यादा मतदान होगा, उतना ही बेहतरीन जनप्रतिनिधि एवं सरकार का चयन होगा। एडीएम उमाकान्त त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी घोरावल राजकुमार, उप जिलाधिकारी दुद्धी रामचन्द्र यादव, डिप्टी कलेक्टर भानु प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर नंदलाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें