फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों का बीमा कराएं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। विकास खंड सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला में किसानों को बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान किसान भोला कुशवाहा के बागवानी का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

उप कृषि प्रसार निदेशक डॉक्टर आरएस यादव ने कहा कि खरीफ की फसल के लिए 31 जुलाई तक किसान फसलों का बीमा करा सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की दशा में मुआवजा मिलने की बात की बात कही। कहा कि किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के जिला प्रतिनिधि दीपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। कहा कि प्रकृति से होने वाले नुकसान का मुआवजा संबंधित बीमा कंपनी करेगी। ऐसी दशा में किसान हरहाल में अपनी फसलों का बीमा करा लें। इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाए। कार्यशाला में अवनीश सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला बाद उपकृषि प्रसार निदेशक ने संचालित गोदाम का निरीक्षण भी किया। केंद्र पर मौजूद किसानों से खरीफ की फसल के लिए धान, तिल अरहर आदि बीजों की उपलब्धता की बात कही। कहा कि किसान काल सेंटर पर फोन करके किसान अपनी शंका का समाधान कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर अमरकेश सिंह, शिव प्रसाद यादव, कृष्ण कुमार, रामनरेश, भोला कुशवाहा, गौरीशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें