सोनभद्र। बिल्डिंग मैटेरियल के दुकानदार कृष्ण कुमार सिंह को पुराना हाइवा(ट्रक) दिलाने के नाम पर एक अज्ञात व्यक्ति ने साढ़े नौ लाख का चूना लगा दिया। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के आमडीह गांव के कृष्ण कुमार सिंह की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। अप्रैल माह में उनके मित्र अंबुज के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि वह दिल्ली के आसपास पुराने गाड़ियों को खरीदने और बेचने का काम करता है। उसकी बातों में आकर कृष्ण कुमार मित्र अंबुज के साथ दिल्ली गए। वहां पर एक पुराना हाइवा पंसद किया। 12 मई को मंगत रामटेक चंद्र जैन एंड संस के खाते में छह लाख 59 हजार अैार 24 मई को दो लाख 90 हजार रुपये डाल दिया। काफी दिन गुजर जाने के बाद हाइवा नहीं मिला तो उक्त नबंर पर फोन किया। वहां से बताया गया कि उसे किसी ने रुपये नहीं दिए हैं। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि कृष्ण कुमार सिंह की तहरीर पर स्वान मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड रोहतक रोड इंडस्ट्रियल सोनीपत हरियाणा और मंगल राम अंवाला हरियाणा के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है।