फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मिलने से क्षेत्रीय लोगों का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। जीवन को बेहतर बनाने के लिए रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा कार्यों में सहयोग करना पुनीत का कार्य है। प्रशासनिक और उद्योग से जुड़े संस्थान हाथ से हाथ मिलाकर कार्य करें, ताकि रोजगार मिलने से क्षेत्रीय लोगों का विकास हो। खेलकूद को बढ़ावा देकर युवकों का शारीरिक विकास व मानसिक विकास होगा। उक्त बातें जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने हिंडाल्को रेणुसागर पावर डिविजन के आडिटोरियम में आयोजित स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं कृषि कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यकरम का शुभारंभ किया। छात्रों ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। जिलाधिकारी ने परियोजना प्रशासन से जिले के पिछड़े, आदिवासी, गरीबों तथा उद्योग से जुड़े छोटे कर्मचारियों के बच्चों के भविष्य को लेकर स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की भी अपील की। इस कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई मशीन, किसानों को कीटनाशक छिड़काव मशीन, छात्रों को सोलर लैम्प, संगीत के जुड़े कुछ लोगों को ढोलक, हरमोनिया, मजिरा आदि वाद्य यंत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें