सोनभद्र। मां वैष्णो मार्डन पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज में मंगलवार को शिक्षक, छात्र-छात्राओं ने केमिकलयुक्त रंगों से होली न खेलने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने केमिकलयुक्त रंगों से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। उधर गुरुनानक बालिका इंटर कालेज मेें छात्राओं ने अबीर से होली खेली।
मां वैष्णो मार्डन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रमाशंकर दूबे ने कहा कि केमिकलयुक्त रंगों से शरीर में एनर्जी होने की संभावनाएं होती है। इसलिए केमिकलयुक्त रंगों से होली न खेले। प्रधानाचार्य सुशील पांडेय ने कहा प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की बात कहीं। अमित पटेल, अनिल पांडेय, प्रिया, विजय, आर्या, प्रतीक, सुशील, अनुराग, अमन, आनंद आदि मौजूद रहे। गुरु नानक बालिका इंटर कालेज में शिक्षिकाओं और छात्राओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। प्रधानाचार्या सुभाग सिंह ने कहा कि सूखे रंगों से होली खेलने से शरीर को कोई हानि नहीं होती है। केमिकलयुक्त से होली न खेले और नहीं दूसरे को खेलने दें। केमिकलयुक्त रंगों से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे मेें लोगों को जागरूक करें। सुमन कोहली, डाली गुप्ता, अनुपम सिंह, विभा सिंह, सुमन, निशा मिश्रा, प्रिया, अंकिता आदि मौजूद रही।