फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीम ने दूसरे दिन भी किया चार कार्यों की जांच-पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर बुधवार को दूसरे दिन भी चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटा में विकास कार्यों की शिकायत की जांच करने पहुंची टीम ने शेष बचे चार कार्यों की जांच की। टीम की ओर से जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

कोटा निवासी सत्येन्द्र कुमार ने शपथ पत्र के माध्यम से डीएम से शिकायत किया था। ग्राम पंचायत कोटा में वर्ष 2016 में गठित त्रिस्तरीय समिति पर ग्राम निधि के खाते से मनमाने तरिके एवं जालशाजी कर अपने अधिकार का दुरूपयोग कर सदस्यों, स्वयं के नाम एवं फर्म बनाकर गलत तरिके से भुगतान किए जाने का आरोप लगाया है। जांच के लिए जिले से गठित टीम मंगलवार को चोपन ब्लॉक पर संबंधित कागजात को देखकर मौके पर स्थलीय नापी कराकर जांच कार्य में जूट गई। जांच टीम में शामिल अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई अजय कुमार, क्षेत्रिय खाद्य अधिकारी जीतलाल ने बताया कि मंगलवार को नई बस्ती, लक्ष्मण नगर, रेक्सहवा, धौठा टोला, कजरहट एवं डाला चढ़ाई क्षेत्र के 12 कार्यों में से आठ कार्यों की नापी कर जांच पड़ताल किया गया था। शेष बचे चार कार्यों की जांच बुधवार को परासपानी पक्की सड़क से शिव प्रसाद गोड़ के घर तक खड़ंजा मार्ग, रामबरन के घर के पास तथा जरंगाखाड़ी मोतीचंद के घर के पास कूप निर्माण समेत कोटा खास जच्चा-बच्चा केंद्र पर किए गए कार्यों की नापी की गई। जांच टीम ने बताया कि कुल 12 कार्यों का जांच किया गया है, जांच के दौरान कागज एवं पैड पर लंबाई, चौड़ाई, गहराई का आंकलन कर लिखा गया है, जिसे मिलाकर अवलोकन के बाद रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपी जाएगी।-राजेश पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें