फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये सिरे से होगा नगर पालिका की सीमा का परिसीमन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले की एकमात्र नगर पालिका राबर्ट्सगंज और सात नगर पंचायतों की सीमा से सटी कालोनियां तमाम समस्याओं से जूझ रहीं हैं। सड़क, शुद्घ पेयजल के साथ ही सबसे गंभीर मुद्दा जल निकासी का है। अर्द्घनगरीय होने के नाते ग्राम पंचायतें विकास पर ध्यान नहीं देतीं और नगर पंचायत सीमा में न होने के नाते चेयरमैन कुछ नहीं कर पाते। इसका खामियाजा क्षेत्रीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र की सीमा से सटे पकरी, कम्हारी, बढ़ौली, पुसौली, सजौर, मझगांव, बरकरा, बभनौली, घुआस आदि ग्राम पंचायतें हैं। इन जगहों पर कालोनी विकसित हो गई है जो नगर पालिका की सीमा से सटी हुई है। लेकिन इनका विकास नहीं हो पा रहा है। वजह साफ है। अर्द्घनगरीय की तरह होने के नाते इन कालोनियों में ग्राम पंचायतें सड़क, जल निकासी के लिए नाली आदि का निर्माण नहीं करा रही हैं। नगर पालिका प्रशासन भी इस पर कोई कदम महज इसलिए नहीं उठा रहा है कि, विकसित हुई कालोनियां ग्राम पंचायतों की परिधि में हैं। ऐसे में नगर के विकास का धन ग्राम पंचायती क्षेत्रों के विकास में नहीं लगाया जा सकता। खास यह है कि कई बार इन इलाकों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने की मांग उठाई गई लेकिन इस पर शासनादेश जारी नहीं हो सका। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने शासन में इस तरह का प्रस्ताव पूर्व में भेजा था। नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जायसवाल का कहना है कि नगर पालिका की सीमा से सटे क्षेत्रों, कालोनियों को नगर पालिका की सीमा में शामिल कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इसके लिए ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार की जाएगी। नगर पालिका का नये स्तर पर सीमांकन कराकर उसका दायरा बढ़वाने का प्रयास शासन स्तर पर किया जाएगा, ताकि अर्द्घविकसित कालोनियों के लोगों को नगर पालिका की सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें