फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 अध्यक्ष और 43 सदस्य पद के लिए हुआ नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले की एकमात्र राबर्ट्सगंज नगर पालिका एवं सात नगर पंचायतों के लिए होने वाले नगर निकाय चुनाव में 6 अध्यक्ष और 43 सदस्य पद के लिए गुरुवार को नामांकन हुआ। राबर्ट्सगंज, घोरावल एवं दुद्धी तहसील में आरओ के यहां छह अध्यक्ष और 43 सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया गया। अध्यक्ष के लिए 13 एवं सदस्य पद के लिए 62 नामांकन पत्र बिका।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज तहसील में निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम न्यायिक कुंवर बहादुर सिंह प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे, लेकिन एक भी उम्मीदवार पर्चा जमा करने या लेने नहीं पहुंचा। एक ने नामाकंन पत्र क्रय किया। सभासद पद के लिए तीन लोगों ने नामाकंन किया। चुर्क-नगर पंचायत के निर्वाचन अधिकारी/व्यापार कर के ज्वाइंट कमिश्रर राममिलन के यहां अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने नामाकंन किया। इनके अलावा सदस्य के लिए सात ने पर्चा दाखिला किया। चोपन के आरओ/व्यापार कर के डिप्टी कमिश्नर राकेश सिंह के यहां अध्यक्ष पद के लिए इम्तियाज अहमद ने नामाकंन पत्र जमा किया और तीन नामाकंन पत्र बिका। सदस्य पद के लिए सात उम्मीदवारों ने नामांकन किया। ओबरा के निर्वाचन अधिकारी/डीडीओ सुनील श्रीवास्तव से यहा अध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया, लेकिन चार फार्म बिका। सदस्य पद के लिए आठ ने नामांकन पत्र जमा किया। अचानक दोपहर में नामांकन स्थल पर भीड़ पहुंचने से गहमागहमी का माहौल उत्पन्न हो गया। सदर एसडीएम विशाल यादव और सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी नामांकन स्थलों के आसपास खड़े लोगों को हटवाते रहे।
दुद्धी: तहसील मुख्यालय में नामांकन स्थल गुरुवार को भीड़ लगी रही। दुद्धी नगर पंचायत के आरओ सत्यप्रिय ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु विनोद चौरसिया, कन्हैया लाल, रामपाल जौहरी ने नामांकन पत्र लिया। सभासद के आरओ प्रमोद कुमार ने बताया कि चार पर्चों की बिक्री हुई और 3 लोगों ने नामांकन किया। पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आरओ हेमंत वर्मा ने बताया कि न कोई पर्चा लिया न किसी ने नामांकन किया है। सभासद के आरओ टीडी यादव ने बताया कि 14 पर्चों की बिक्री हुई एवं आठ लोगों ने नामांकन किया। रेनुकूट के अध्यक्ष पद के आरओ आरवीएस यादव ने बताया कि राकेश दूबे ने नामांकन पत्र खरीदा, लेकिन नामांकन दाखिल नहीं किसी ने नहीं किया। आरओ सभासद एनबी सिंह ने बताया कि सभासद पद हेतु 7 लोगों पर्चा खरीदा व दो लोगों ने नामांकन किया। घोरावल: तहसील परिसर में बने नामांकन स्थल पर पांचवें दिन गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रही। हालांकि घोरावल नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए किसी ने नामाकंन नहीं किया। अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य के लिए चार नामांकन पत्र बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें