फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवढ़ी गांव में अज्ञात बुखार से एक और मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र (बभनी)। ब्लॉक के सेवढ़ी गांव में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार की रात तेज बुखार से मानमती (4) पुत्री तेजबली की मौत हो गई। सेवढ़ी, कनवा और अधौरा गांव को मिलाकर बुखार से पिछले दो दिनों में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य बीमार हैं। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि जिन लोगों की स्लाइड की जांच हुई है, उनमें से कुछ लोगों को मलेरिया और कुछ को वायरल फीवर निकला है। मलेरिया से किसी की मौत नहीं हुई हैै। वायरल फीवर में सही उपचार न होने के नाते लोगों की मौत हो रही है। मरीज बुखार आने पर झोलाछाप डॉक्टर और झाड़फूंक से बचकर सीधे सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए जाएं।
विज्ञापन

बभनी ब्लॉक के सेवढ़ी, कनवा, अधौरा, सतवहिनी, खोतोमहुआ, जौराही गांवों बुखार का प्रकोप थम नहीं रही है। इन गांवों में मिलाकर सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं। सेवढ़ी में बुधवार की रात मानमती पुत्री तेजबजी की भी तेज बुखार से मौत हो गई। बुधवार को इन गांवों में सुकवरिया पत्नी बीरबल, रमेश पुत्र धनेश्वर, रूपा पत्नी पन्ना लाल, राम सुंदर पुत्र क्षत्रधारी की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों से गांव के लोग भयभीत हैं। उधर खोतोमहुआ और जौराही गांव में भी बुखार से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। खोतोमहुआ, जौराही, कनवा, सेवढी टोला, अधौरा और सतबहनी गांवों को मिलाकर अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना हैै कि सतवहिनी सरकारी अस्पताल में डॉक्टर न होने से लोग झोलाछाप डॉक्टर के यहां जाने को विवश हैं। डॉक्टर के जगह पर फार्मासिस्ट मरीजों का उपचार कर रहा। उधर गुरुवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर करीब चार सौ मरीजों का उपचार किया। 36 मरीजों को सीएचसी बभनी रेफर किया गया। चिकित्सकों ने जौराही, सतवहिनी, बरवाटोला, सेवढी के विद्यालयों पर कैंप लगाकर दवा वितरित किया। सीएचसी पर भी क्षेत्र के 125 मरीजों ने उपचार कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें