फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नपा के लिए तैनात होंगे छह निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। निकाय चुनाव को लेकर भले ही अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है । लेकिन जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। जिले की इकलौती नगर पालिका राबर्ट्सगंज में छह निर्वाचन अधिकारी तैनात किए जाएंगे। अध्यक्ष और सभासद पद के लिए अलग-अलग निर्वाचन अधिकारी तैनात किए जाएंगे। बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

बताते चले कि जिला प्रशासन ने अति नक्सल प्रभावित सोनभद्र में नवंबर 2017 में होने वाले नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दिया है। चुनाव के लिए बुधवार को मतदाता सूची की अंतिम प्रकाशन भी कर दिया जाएगा। हालांकि अभी तक नगर पालिका राबर्ट्सगंज में 34685 मतदाता है। इनमें पुरूष 18796 एवं 15889 महिला वोटर है। नगर पंचायत ओबरा में 31501पुरूष 17224, महिला 14277, घोरावल में 5669, पुरूष 3043, महिला 2626, दुद्धी में 8886, पुरूष 4665, महिला 4221, पिपरी में 10820, पुरूष 5850, महिला 4970 और रेणुकूट नगर पंचायत में 7525, पुरूष 4464 और महिला 3061 वोटर, चुर्क-गुर्मा में 5307 वोटर है, जिनमें पुरूष 2927, महिला 2380, चोपन में 12237 मतदाता है, इनमें पुरूष 6707, महिला 5530 मतदाता है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधेश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष और सभासद पद के लिए अलग-अलग निर्वाचन अधिकारी होंगे। इस बार आयोग ने एक से पांच वार्ड तक लिए एक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त होंगे। उदाहरण के तौर पर नगर पालिका रार्बर्ट्सगंज में 25 वार्ड है तो यहां पांच सदस्य और एक अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन अधिकारी होंगे। इसी तरह से नगर पंचायतों में भी निर्वाचन अधिकारी तैनात होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें