फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: महिला ने सड़क पर दो बच्चों को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सीएमओ के पुराने कार्यालय परिसर में स्थित प्रसवोत्तर केंद्र में एक महिला के प्रसव को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसव के लिए गई महिला की हालत गंभीर देखकर नर्सों ने उसे प्राइवेट नर्सिंग होम में जाने की सलाह दे दी। यहां तक कि उसे जिला अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस तक नहीं बुलाई गई। जिला अस्पताल के लिए निकली महिला तीन सौ मीटर तक ही रिक्शे से पहुंची थी कि कुछ देर के अंतराल पर जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। क्षेत्र के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर जच्चा और बच्चा को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पसहीं गांव की एक महिला शनिवार की सुबह पुराने सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित प्रसवोत्तर केंद्र में प्रसव कराने के लिए पहुंची। यहां कोई डॉक्टर नहीं थी। गर्भवती के साथ गई महिलाओं ने उसे नर्सों को दिखाया तो नर्सों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है। उन्होंने गर्भवती को प्राइवेट अस्पताल ले जाने की नसीहत दी। यह सुनकर घबराई साथ की एक महिला गर्भवती को रिक्शे पर लेकर प्राइवेट नर्सिंग होम की ओर चल पड़ी। करीब तीन सौ मीटर दूर वे पहुंची थी कि प्रसव पीड़ा तेज हुई और पहला बच्चा रिक्शे पर ही जन्म दिया। इसके बाद वहां मौजूद आसपास की महिलाओं ने गर्भवती को घेर लिया, इसी दौरान उसके दूसरे बच्चे ने संसार में आंखें खोलीं। वहां मौजूद लोगों ने ही एंबुलेंस को सूचना दी और मौके पर पहुंची एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां जच्चा बच्चा को स्वस्थ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें