फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 70 हजार श्रद्धालुओं ने नवमी पर कुंडवासिनी धाम में नवाए शीश

विज्ञापन
कुंडवासिनी देवी धाम में दर्शन पूजन करने जाते भक्त। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों में आस्थावानों की भीड़ उमड़ी। दर्शन-पूजन के साथ भक्तों ने हवन कर नौ दिवसीय अनुष्ठान का समापन किया। कन्या पूजन कर मां को विदाई दी और सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की। जगह-जगह भंडारों का भी आयोजन हुआ। वहीं चोपन ब्लॉक के कुड़ारी स्थित माता कुंडवासिनी धाम में नवमी पर श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। मुख्य पुजारी अभिमन्यु गिरि के मुताबिक करीब 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगर के दंडईत बाबा मंदिर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर, मेन चौक स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर, मेन मार्केट स्थित आदि शक्ति दुर्गा मंदिर, आंबेडकर नगर स्थित कड़े माता शीतला धाम, सातो मईया शीतला मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। पुजारी अभिमन्यु गिरि, विक्रमा गिरि, अरविंद गिरि, जयविंद गिरि ने भोर में चार बजे मां कुंडवासिनी के विग्रह का फूल, माला, वस्त्र, आभूषण से भव्य शृंगार किया। मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट खोल दिए गए। इसके बाद दर्शन पूजन के लिए देर शाम तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के करीब 20 गांवों के आदिवासी समुदाय के लोग समूह में जवारी, हाथ में खप्पर और त्रिशूल से जिह्वा का छेदन कर हबुआते हुए मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। मुंडन संस्कार, अन्नप्राशन और मांगलिक समारोह प्रमुख रहे। शक्तिनगर के ज्वालामुखी देवी मंदिर में भी अंतिम दिन हुजूम उमड़ा रहा।
माता के किए दर्शन
डाला। बाड़ी स्थित वैष्णो शक्तिपीठ धाम में शुक्रवार को 10 हजार से अधिक भक्तों ने मां के चरणों में मत्था टेका। मंदिर कमेटी की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां प्रसाद पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। हाथ में नारियल, चुनरी माला फूल लेकर खड़े भक्तों ने सुबह मंगला आरती के बाद गुफाओं के बीच से मातारानी की तीनों पिंडियों का दर्शन किया। लाल रंग के फूलों से सजे मां के दरबार और किए गए भव्य शृंगार को हर श्रद्धालु निहारते रहे।
विज्ञापन

भंडारा में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
सलखन। नौ दिवसीय पूजन के पश्चात शुक्रवार को सलखन स्थित चुड़ीहर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन हुआ। इसके बाद भंडारा शुरू हुआ। भंडारा में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर में शुरू हुआ भंडारा शाम तक चलता रहा। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष रामलोचन, उपाध्यक्ष भोला जायसवाल, विकास पटेल, विजय जायसवाल, परमेश्वर श्रीवास्तव, संतोष जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

कुंडवासिनी देवी धाम में दर्शन पूजन करने जाते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें