फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 10 किमी तक महावीरी झंडा शोभायात्रा में 7 हजार श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

विज्ञापन
महावीरी शोभायात्रा में कलाकारों के साथ नाचती और सेल्फी लेती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अनपरा। नगर में मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ हर्षोल्लास के साथ 10 किमी तक महावीरी झंडा शोभायात्रा निकाली गई। कलाकारों ने भक्ति गानों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

महावीरी शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने बताया कि हर वर्ग के सात हजार से अधिक लोग अबीर गुलाल उड़ाते और हनुमानजी के जयकारे लगाते दिखे।
यात्रा की शुरुआत पहाड़ी वाले हनुमान मंदिर से ध्वज उठाकर शुरू की गई। सोनारी गली स्थित दुर्गा मंदिर पर हनुमान की विधि-विधान से पूजा करने के बाद फूलों से सजे रथ पर हनुमान जी को विराजमान कर अन्य क्षेत्र की झांकियों के साथ जयकारे लगाते हुए यात्रा की शुरुआत की गई।
यात्रा में अनपरा गांव, गरबंधा, रेणुसागर, कोलगेट, बजरंगनगर, डिबुलगंज, बैरपान, औड़ीमोड़ की झांकियां शामिल हुईं। भक्ति गीतों पर नाचते झूमते लोग महावीर चौक पहुंचे, यहां से मुख्य झांकी परासी के डीह बाबा होते हुए बीके सिंह गली से महावीर चौक पहुंची, यहां अन्य झांकियों के साथ शोभायात्रा निकली, जो अनपरा काॅलोनी, काशीमोड़ होते हुए औड़ीमोड़ पहुंची।
विज्ञापन

यहां समिति के लोगों ने सीता रसोई में प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद अनपरा मोड़, रेणुसागर मोड़, कोलगेट, बिड़ला मार्केट, वैंकटमोड़ होते हुए अनपरा बाजार के राम-जानकी मंदिर में ध्वज की स्थापना की गई।
इस दौरान गोपाल गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, नवीन पांडेय, हरीश श्रीवास्तव, राजीव शाह, रवि शाह, सुमित मित्तल सहित हजारों लोग शोभायात्रा में शामिल रहे।

महावीरी शोभायात्रा में कलाकारों के साथ नाचती और सेल्फी लेती महिलाएं। संवाद

महावीरी शोभायात्रा में कलाकारों के साथ नाचती और सेल्फी लेती महिलाएं। संवाद

महावीरी शोभायात्रा में कलाकारों के साथ नाचती और सेल्फी लेती महिलाएं। संवाद

महावीरी शोभायात्रा में कलाकारों के साथ नाचती और सेल्फी लेती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें