म्योरपुर सीएचसी में इंस्टाल होने के रखी नई डिजिटल एक्स-रे मशीन
म्योरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही डिजिटल एक्स-रे की सुविधा जल्द ही शुरू होगी। नई डिजिटल मशीन लगने से क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और तेज चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। अब तक अस्पताल में पुरानी एक्स-रे मशीन के सहारे ही काम चलाया जा रहा था, इससे कई बार जांच में देरी और तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अब मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए दूर-दराज के निजी अस्पतालों या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार डिजिटल एक्स-रे मशीन से जांच की गुणवत्ता बेहतर होगी और रिपोर्ट भी जल्दी मिल सकेगी। एक्स-रे टेक्निशियन एके दुबे ने बताया कि मशीन अस्पताल में पहुंच चुकी है। इंजीनियर के आने के बाद मशीन को पूरी तरह इंस्टॉल कर दिया जाएगा। इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी होते ही डिजिटल एक्स-रे मशीन से जांच का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिशिर श्रीवास्तव ने कहा कि एक्स-रे मशीन आने से यहां के लोगों का हड्डी संबंधी इलाज काफी आसान हो जाएगा।