फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

694 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 18 Nov 2018 11:30 PM IST
sonbhadra news
विज्ञापन
यूपी टीईटी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस।
विज्ञापन
 जिले में शिक्षक पात्रता (टीईटी) परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच संपन्न हो गई। दो पालियों में 12 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 694 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पंजीकृत 10486 परीक्षार्थियों में से 9792 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। डीएम अमित कुमार सिंह समेत अन्य अफसरों, मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। केंद्रों पर नकलविहिन परीक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। परीक्षा केंद्र जय ज्योति इंटर कालेज चुर्क पर रिजल्ट प्रमाणित न होने और प्रवेश पत्र न होने के नाते परीक्षार्थियों को रोक दिया गया था, लेकिन बाद में सीओ ज्ञान प्रकाश राय के हस्तक्षेप पर 12 परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और पीएसी के जवान भी तैनात किये गए थे।   
विज्ञापन

जिले में टीईटी परीक्षा रविवार को दो पालियों में हुई। प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा हुई। इसमें 6981 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 6559 ने परीक्षा दी और 422 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की हुई परीक्षा में 272 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस पाली में 3505 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और 3233 उपस्थित हुए।
परीक्षा शुरू होने से पहले ही डीएम अमित कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता के बारे में जानकारी ली। डीएम ने संत कीनाराम पीजी कालेज, विंध्य कन्या महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजा शारदा महेश इंटर कालेज, संत जोसेफ कांवेंट स्कूल समेत अन्य सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से सीसीटीवी कैमरे आदि के बारे में जानकारी ली। एसपी किरीट राठोड ने भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जय ज्योस्त्रित्त्त इंटर कालेज चुर्क स्थित परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में करीब दर्जन भर परीक्षार्थी गेट पर पहुंचे तो जांच के दौरान उनके पास प्रवेश पत्र नहीं मिला। वे अंकपत्र समेत अन्य प्रमाण भी लेकर पहुंचे थे लेकिन वह प्रमाणित नहीं था। इससे उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने परीक्षार्थियों की समस्या को सुना और फिर उन्हें प्रवेश दिलाया।
तब जाकर उन 12 लोगों        को परीक्षा देने का मौका मिल सका। इसी तरह प्रकाश जीनियस इंटर कालेज राबर्ट्सगंज में भी प्रवेश को लेकर कुछ मिनट कहासुनी हुई लेकिन बाद में सभी को प्रवेश दे दिया गया।  जिससे अभ्यर्थियों को राहत मिली।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें