फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 68 वाहनों का चालान, 24 सीज

विज्ञापन
वाराणसी-श​क्तिनगर हाईवे पर वाहन चालकों का मशीन से जांच करती अनपरा पुलिस। संवाद
विज्ञापन
अनपरा। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर रात अपना पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 44 वाहनों का चालान काटा और 24 वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन


अनपरा प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान फाल्टी नंबर प्लेट, प्रेशर हार्न, सीट बेल्ट, हेलमेट व अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान काटा गया। इस दौरान वाहनों में लगे प्रेशर हार्न को भी जब्त कर लिया गया। साथ दो पहिया से लेकर चार पहिया, बस और मालवाहक वाहनों के चालकों का माउथ एनालाइजर मशीन से 50 से अधिक लोगों की जांच की गई, इसमें तीन लोग शराब पीकर चलाते हुए पाए गए। उन वाहनों का चालान कर वाहनों को सीज कर दिया गया। इसे मिलाकर 24 वाहनों को सीज किया गया है। यातायात पुलिस उपनिरीक्षक उमेश चंद वर्मा ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 44 वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें