फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य पूरा होने से पहले ही जगह-जगह दबने लगी इंटरलाकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सिविल लाइंस रोड के पटरियों पर नगर पालिका की तरफ से बिछवाई जा रही इंटरलाकिंग में गड़बड़ी के आरोप लगने लगे हैं। कार्य पूरा होने से पहले ही इंटरलाकिंग जगह-जगह दबने लगी है। लोगों का कहना है कि अच्छे तरीके से कुटाई किए बगैर ईंट बिछाए जाने से ऐसा हो रहा है। जिला पंचायत मोड़ के पास नाली का पानी जमा होने से ही पटरी दब गई है। खुद जेई भी अभी तक इस कार्य को लेकर आश्वस्त नहीं हो सके हैं। उनकी मानें तो अभी कार्य की जांच की जाएगी, इसके बाद ही भुगतान होगा।
विज्ञापन

सिविल लाइंस रोड पर बारिश के समय पानी के जमाव और उससे लोगों की होती फजीहत को देखते हुए, सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर करीब एक करोड़ की लागत से ईंट बिछाए जाने का काम किया जा रहा है। नगरवासियों का कहना है कि इंटरलाकिंग लगाने से पहले गिट्टी-सोलंग की अच्छे से कुटाई की जानी चाहिए लेकिन यहां ऐसा नहीं किया जा रहा है। अभी काम पूरा नहीं हुआ है। इससे पहले ही तहसील की तरफ से चलने पर हर्षनगर मोड़ के आगे इंटलाकिंग धंसी दिखाई देने लगी है। इसी तरह कई जगह र्इंटों के दबे-उभरे होने की स्थिति बनी हुई है। लोगों का कहना है कि सोलंग-गिट्टी की अच्छे तरीके से कुटाई होनी चाहिए, लेकिन ऐसा न होने से इंटरलाकिंग अभी से जगह-जगह दबने लगी है। उनका कहना है कि जब अभी यह हाल है तो बारिश के समय स्थिति और खराब हो जाएगी। उधर, जेई सागर का कहना है कि अच्छे तरीके से गिट्टी-सोलंग की कुटाई करने के बाद ही ईंट बिछाई जानी है। पारिवारिक कारणों से वह कुछ दिन के लिए बाहर थे, इस कारण कार्य की गुणवत्ता नहीं देख पाए। अभी भुगतान नहीं किया गया है। ईंट बिछाने के तरीके और गिट्टी-सोलंग के कुटाई की स्थिति जांचने के बाद ही भुगतान की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें