सोनभद्र। पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर दु:ख और आक्रोश की आग सोमवार को भी धधकती रही। जहां जगह-जगह जुलूस निकाल आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। वहीं प्राथमिक महुआर खुर्द में तैनात समायोजित शिक्षामित्र विनोद कुमार पांडेय ने बीएसए सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर अपना एक दिन का वेतन शहीद के परिवारीजनों के लिए देने की जानकारी दी है।
प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार यादव, सीईओ संतोष कुमार पांडेय की अगुवाई में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने नम आंखों से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि पुलवामा में हुए हमला देश के अस्मिता पर हमला है, इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। पुलवामा हमले के मास्टर माइंड गाजी और कामरान के मारे जाने पर हर्ष जताया।
दी आर्यंस एकेडमी संतनगर राबर्ट्सगंज में कैंडल जलाकर शिक्षकों और बच्चों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। प्रबंधक विनोद जलान और प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने कहा कि आतंक और उसके संरक्षक पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए पूरा देश एकजुट है। सुषमा पांडेय, हिमांशु श्रीवास्तव, नवीन कुमार पांडेय, अश्वनी मिश्रा, ऋतु चतुर्वेदी, प्रिया सिंह, प्रियंका, रोमा, बृजेश यादव, योगेश, राजेंद्र मेहता आदि ने पाक को करारा जवाब देने की मांग की।
विंढमगंज: रामजी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पुलवामा के आतंकी हमले के विरोध में जुलूस निकाला। सलैयाडीह जामा मस्जिद से होते हुए मेन रोड, मां काली मंदिर रोड, थाना परिसर से वापस हलवाई गली, वीआईपी गली, सब्जी मार्केट, इलाहाबाद बैंक रोड होते हुए गांधी पार्क पहुंचा। हाथ में पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवादी मुर्दाबाद की तख्ती लिए बच्चों ने जमकर नारे लगाए। शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद का पुतला फूंक पाकिस्तान को कभी न भूलने वाला सबक सिखाने की मांग की। प्रबंधक रणजीत सिंह यादव, नंदकिशोर, मुन्नीलाल, जितेंद्र कुमार, रविकांत, सौरवकांत, किरण देवी, रंजीता देवी अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
रेणुकूट: काशी सनातन धर्म सुंदरकांड सेवा समिति ने शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए नवें साप्ताहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन हिण्डाल्को कॉलोनी परिसर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में किया। धर्मध्वज दूबे की अगुवाई वाली मंडली ने सुंदरकांड का पाठ किया। रोटरी क्लब अध्यक्ष एसएन राय की अध्यक्षता में सनातन धर्म सेवा समिति, रोटरी क्लब, रोटरेक्ट क्लब, हिण्डाल्को स्टाफ क्लब, संस्कार भारती, कश्यप दिव्य ज्योति क्लब आदि ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
दुद्धी: भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष परमजीत सिंह के नेतृत्व में रविवार की देर शाम छात्र नेताओं ने कैंडल मार्च निकला। तहसील तिराहे पर पहुंच कर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। दो मिनट का मौन रख शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अनिकेत केशरी, अमृत अग्रहरी, प्रियांशु आदि रहे।
क्षेत्र के हरपुरा, बैरखड़ और बरखोहरा के ग्रामीणों ने सोमवार को दोपहर में आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। बरखोहरा प्रधान परमेश्वर यादव, बैरखड़ प्रधान अमर सिंह गोंड़, हरपुरा प्रधान नारदमुनि यादव की अगुवाई में बरखोहरा से आतंकवाद के खिलाफ जुलूस निकाला गया। बैरखड़ चौराहा, हरपुरा के जयपत चौराहा, और हरपुरा रामलीला मैदान पर आतंकवाद का पुतला फूंका गया। बरखोहरा से सूरजमन यादव, महेंद्र प्रसाद, प्रह्लाद भुइयां, इंद्रजीत भुइयां, रामकृत, भोला रेशमा खातून, सरिता यादव, प्रियंका, कलावती देवी, सीता देवी, रेवंती देवी, देवकुंवर देवी, कबूतरी देवी आदि रहीं।
घोरावल: हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में कैंडिल जलाकर शिक्षकों और बच्चों ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडिल मार्च भी निकाला। प्रधानाचार्य नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
ओबरा: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की तरफ से सोमवार को ओबरा तापीय परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएचईएल के कार्मिकों, उनके संविदाकारों और ओबरा व्यापार मंडल की तरफ से कैंडिल मार्च निकाला गया। यह मार्च बीटीपीएस झरियानाला गेट से सुभाषचंद्र बोस तिराहे तक निकाला गया। मार्च में शामिल लोगों ने जवानों पर हुए आत्मघाती हमले पर रोष जताते हुए कहा कि भारत सरकार जल्द पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना शुरू करे। देश के अंदर भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर इं. अदालत वर्मा, अंकित प्रकाश, शशिकांत श्रीवास्तव, बीडी विश्वकर्मा, हरदेव नारायण तिवारी, सतीश कुमार, ओपी पाल, संतोष विश्वकर्मा, दिनेश यादव, योगेंद्र प्रसाद, राधामोहन प्रजापति आदि रहे। आर्यसमाज स्थित ब्लॉसम्स स्कूल में पुलवामा के आतंकी हमले की निंदा करते हुए बच्चों ने दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि परेड की। इसमें यूकेजी से कक्षा तीन तक के बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने भारत माता की जय, जय हिंद जय जवान, वंदे मातरम के नारे लगाए। यह परेड आर्य समाज, क्लब चार, गीता मंदिर होते हुए वापस स्कूल पहुंची। स्कूल प्रमुख निशीथ बोस ने बच्चों को वीर जवानों के बलिदान की कहानी सुनाई। शिक्षक स्वाति, शिखा, माधुरी, रीता, तबस्सुम, अर्चना, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
सेक्टर आठ स्थित सेंट लियूक सीएनआई चर्च में भी जम्मू कश्मीर में शहीद हुए जवानों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पोस्टार प्रमोद दास, पोस्टार आर हैंड्रिक्स, सुनील सिंह, शिवराज लाकरा, मधुसूदन, एसए पौल, ब्रिस्को मार्टिन, राकेश लाकरा, अनमोल, सूरजमनी, कमला, जयवंती, केलमेल गिढ़ी, अंकिता दास, नीलमा, केएम मिली, खुशी आदि मौजूद रहे।