फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंगठित मजदूरों को दिया जाएगा तीन हजार रुपये पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत कर दी गई है। योजना के संबंध में पिपरी स्थित उपश्रमायुक्त कार्यालय के डीएलसी सरजू राम ने बताया कि योजना में 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने पर असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी व्यक्तियों को न्यूनतम तीन हजार रुपये की सुनिश्चित पेंशन दी जाएगी। इस योजना में 16 से 40 आयु वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। इस योजना में ठेला पर सामान बेचने वाले, रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, मजदूर, ऑटो चालक, समाचार पत्र विक्रेता सहित करीब 150 श्रेणियों में नियोजित 25 करोड़ मजदूरों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह योजना एक अंशदायी पेंशन स्कीम है। इस स्कीम की कार्यदायी संस्था भारतीय जीवन बीमा निगम है, जो अपने अभिकर्ताओं के जरिए से योजना का प्रचार-प्रसार कर असंगठित क्षेत्र के लोगों को इस में जोड़ेगी। इसमें सभी बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए श्रम विभाग इसे मूर्त रूप प्रदान करेगा। आधार कार्ड पर आधारित इस योजना का लाभ लेने वाले व्यक्ति को अपना बैंक खाता व मोबाइल नंबर ले जाकर निकटतम ग्राहक सेवा केंद्र पर प्रथम बार की धनराशि नगदी के रूप में जमा करनी होगी। इसके बाद योजना की धनराशि श्रमिक के खाते से ऑटो डेबिट के माध्यम से प्रतिमाह काट ली जाएगी। यह योजना पूर्ण रूप से वेब पोर्टल व मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा संचालित की जाएगी। योजना में जितनी धनराशि अभिदाता द्वारा दी जाएगी। उतनी ही राशि भारत सरकार देगी। उपश्रमायुक्त ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें