सोनभद्र। डीएम अमित कुमार सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने मानक के मुताबिक वसूली के लक्ष्य को पूरा करने और तहसील स्तरों पर बकायेदारों पर वसूली की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आरसी का नियमित मिलान कराने के साथ ही सरकारी जमीनों को सुरक्षित करते हुए जन शिकायतों के निस्तारण पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों के साथ ही खनन विभाग, आबकारी विभाग, परिवहन विभाग आदि के अधिकारी बेहतर समन्वय स्थापित कर छापेमारी की भी कार्यवाही करें। बैठक में कर करत्तेर, मुख्य देयों एवं विविध देयों की वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्व विभाग के विविध देयों के सभी मदों के वसूली लक्ष्य के सापेक्ष उपजिलाधिकारी व तहसीलदार पूरा करने के निदेश दिए। एडीएम से अपेक्षा की कि वे राजस्व वसूली की नियमित समीक्षा करते हुए वसूली में रूचि न लेने वाले अमीनों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करें। कहा कि आईजीआरएस, विभिन्न स्तरों के संदर्भों, राजस्व परिषद संदर्भ, शासन संदर्भ, मंडलायुक्त संदर्भ, के साथ ही मुलाकाती संदर्भों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। कहा कि सूखा राहत वितरण के लिए शेष बचे किसानों का अनुदान राशि जल्द से जल्द वितरण कराकर रिपोर्ट देने को कहा। तहसील क्षेत्र के रैन बसेरा का निरीक्षण करने, सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था और कंबल वितरण