फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य में रचना, गायन में अनीता, भाषण में आसमां प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी(सोनभद्र)। भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को नृत्य, संगीत और भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अव्वल स्थान हासिल किया। नृत्य में रचना, गायन में अनीता और भाषण प्रतियोगिता में आसमां बानों को प्रथम स्थान मिला। उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रतियोगिता समिति के तत्वावधान में नृत्य प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता हुई। तीनों प्रतियोगिताओं में कॉलेज की छात्राओं का दबदबा बना रहा। नृत्य प्रतियोगिता में रचना प्रथम स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में आसमां बानो प्रथम, वही गायन प्रतियोगिता में छात्रा कुमारी अनीता ने कब्जा जमाया। इसमें निर्णायक की भूमिका अजय कुमार, डॉ. आरजू सिंह, डॉ. विवेकानंद, डॉ. विभा पांडेय और डॉ. विवेकानंद ने निभाई। नृत्य प्रतियोगिता में रचना तिवारी को प्रथम स्थान, मंजू कुमारी और दुर्गा को द्वितीय स्थान तथा दुर्गवती को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। भाषण प्रतियोगिता में आसमां बानों को प्रथम स्थान, राहुल कुमार को द्वितीय स्थान एवं अर्चिता श्यामा, बबीता गौतम और सौरव कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गायन प्रतियोगिता में कुमारी अनिता का प्रथम स्थान, राहुल कुमार को द्वितीय स्थान तथा सुनीता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। यहां प्रतियोगिता समिति के संयोजक जगजीत सिंह, सह संयोजक मिथिलेश कुमार गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें