फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियन आफ चेंज अवार्ड से नवाजे गए डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में बुधवार को उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने जिलाधिकारी अमित कुुमार सिंह को चैंपियन आफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया। इंटरेक्टिव फोरम आन इंडियन इकानोमी (आईएफआईई) के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ काम करने वाले 35 लोगों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

आईएफआईई ने इसी वर्ष चैंपियन चेंज अवार्ड की शुरूआत की है। यह अवार्ड 115 आशावादी जिलों के विकास और स्वच्छता अभियान में अहम योगदान देने वालों को दिया गया। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेंन सिंह, केंद्रीय खाद्य एंव प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सहित कई आईएएएस, आईपीएस, सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमियों को भी इस अवार्ड से नवाजा गया है। देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन में अध्यक्षता में चयन समिति गठित की गई थी। बताते चलें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2018 में आशावादी जिलों में परिवर्तन लाने के लिए आशावादी जिला ट्रांसफार्मेशन कार्यक्रम की शुरूआत की थी। इनमें सोनभद्र सहित अति पिछड़े जिलों को चिह्नित किया गया था। केंद्र और राज्य के संयुक्त विकास कार्यक्रम शुरू किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें