फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ प्रतियोगियों को दिया गया पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली में हिंदी पखवाड़े के दौरान प्रतिभाग करने वाले दो सौ प्रतियोगियों को एक कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वालों में विभिन्न स्कूलों के छात्रों के साथ विद्वान, लेखक व साहित्यकार शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम शनिवार को पावर परियोजना के मानव संसाधन-राजभाषा अनुभाग के संयोजन में आयोजित किया गया था। इसमे विद्युत मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य अमलेश्वर चतुर्वेदी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। अध्यक्षता स्टेशन के मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष सेन के किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वनिता समाज की अध्यक्ष कराबी सेन, पत्रकार एवं लेखक विजयशंकर चतुर्वेदी, दीपक केसरवानी भी सहभागी हुए । राष्ट्रगान के उपरांत डॉ. ब्रजेंद्र शुक्ला तथा रविंद्र मिश्रा ने वाणी बंदना प्रस्तुत किया। समारोह में बतौर हिंदी साहित्यकार अमलेष्वर चतुर्वेदी, राजभाषा विभाग के शिवकरण दूबे वेदराही का मुख्य महाप्रबंधक श्री सेन ने अंगवस्त्रम, सम्मान पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि श्री चतुर्वेदी ने अपने ओजस्वी व्याख्यान में हिंदी भाषा के संास्कृतिक पक्ष को रखते हुए कहा कि हिंदी भाषा में भारतीयता के सभी संस्कार समाहित हैं। विजय शंकर चतुर्वेदी ने विश्व हिंदी सम्मेलन में अपनी प्रतिभागिता के संबंध में बताते हुए कहा कि एनटीपीसी ने भाषा और संस्कृति की भी शुचिता बरकरार रखा है। इस समारोह में विवेकानंद विद्यालय प्राथमिक वर्ग, संत जोसेफ स्कूल, विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ तथा वनिता समाज बाल भवन के द्वारा कई तरह के शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत िकिए गए। इस अवसर पर पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के लगभग दो सौ पुरस्कार विजेताओं को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व मुख्य महाप्रबंधक ने पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें