फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीएसटी एक्ट मे संसोधन काला कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। बिना दलील, बिना नजीर, बिना वकील के किसी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का प्रावधान काला कानून है। सत्तासीन एवं विपक्षी दल ने सत्ता लोलुप्ता में सुप्रीम कोर्टृ के अपील को दरकिनार कर एक वर्ग विशेष को खुश करने के चक्कर में एससी-एसटी एक्ट को और भी दुरूह कर दिया। जिससे इसका दुरुपयोग और भी बढ़ेगा। उक्त बातें अनपरा स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में पीपीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि इस काले कानून के विरोध में तीन अक्टूबर को बलिया से सामाजिक न्याय यात्रा निकाली जाएगी, जो देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, चित्रकूट, कौशाम्बी, उरई, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, मेरठ होते हुए दिल्ली राजघाट पर 20 अक्टूबर को पहुंचेगी। यह यात्रा का प्रथम चरण होगा। इसके उपरांत राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जायेगा। उन्होंने कहा कि एससी एसटी एक्ट में हुआ संशोधन सामाजिक खतरा है। इससे समाज में असंतुलन होना तय है। तीसरा मोर्चा के प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने कहा कि सत्ता व विपक्ष का इस काले कानून पर मौन रहना लोकतंत्र पर चुनौती देने के बराबर है। भारत के संविधान के मुख्य निर्माता भीमराव अंबेडकर का अपमान तीसरा मोर्चा भारत की जनता का भविष्य बनेगा। इस अवसर पर सामाजिक न्याय मंच के अध्यक्ष रूपेश चौबे, महासचिव हर्षित दूबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें