सोनभद्र। अपना दल एस कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को राबर्ट्र्सगंज के ब्रह्मनगर में स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई। इसमें रानी लक्ष्मी बाई का बलिदान दिवस मनाया गया। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके वीरता पर प्रकाश डाला गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई ने भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने देश को गौरवान्वित किया। अब भी देश की महिला हर डक्षेत्र में अपने को स्थापित कर रही हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी महिलाओं के हित व विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रही हैं। बताया कि रॉबट्र्सगंज विधान सभा क्षेत्र में 30 सेक्टर और चार जोन रॉबट्र्सगंज, रामगढ़, खालियारी, कोन बनाकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी सेक्टर अध्यक्ष और जोन अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधान सभा अध्यक्ष शिव नारायण सिंह पटेल ने कहा कि अद एस के कार्यकर्ता जब तक संगठन को मजबूत नहीं करेंगे तब तक कमेरा समाज की आवाज को बुलंद नहीं किया जा सकता है। बैठक का संचालन जिला महासचिव राजकुमार बौद्ध ने किया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष फूल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संदीप जायसवाल, नवनीत सिंह, मंगला प्रसाद, अवधेश पटेल, रामानंद सांवरिया मौजूद रहे।