ओबरा। विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में नगर में विभिन्न जगहों पर पांच दिवसीय योग शिविर लगाए गए। सरकारी संस्थानों सहित निजी संस्थाओं में योग से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर लोगों में उत्साह रहा।
सीआईएसएफ परेड ग्राउंड में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। कमांडेंट शिवदत्त कुमार ने दीप प्रज्जवलन कर शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान सहायक कमांडेंट मो.नयुम खान, आरपी मिश्रा, मनीष सिंह सहित पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक वीरेंद्र श्रीवास्तव, ममता, लक्ष्मी सिंह, पूजा सिंह, बबिता सिंह, सृष्टि सहित भारी संख्या में जवान मौजूद रहे। उधर सोनांचल सेवा मंच एवं पतंजलि योगपीठ के सहयोग से शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ नगर के संभ्रांत लोगों ने यज्ञ करके किया गया। योगाचार्य अजय पाठक एवं धनराज सिंह द्वारा यज्ञ कराया गया। योग का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय बैसवार ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पूर्व नपं अध्यक्ष दुर्गावती देवी, रमेश सिंह यादव, विजय कुमार, सुधा देवी, मंच के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, उपाध्यक्ष सुशील कुशवाहा, सचिव विजय कुमार सिंह, दीनानाथ शर्मा, वीरेंद्र यादव, पवन यादव, उषा शर्मा, निर्मला भटनागर, जितेंद्र सिंह, झल्लान शर्मा, पुष्पराज पांडेय, कृष्णा माली उपस्थित रहे।