फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के विकास के लिए एक्शन प्लान तैयार हो रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने सोमवार को म्योरपुर ब्लॉक के रनटोला ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मनरहवां टोला परिसर में चौपाल लगाकर योजनाओं की समीक्षा की। ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयुष्मान दिवस के अवसर पर चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी। 167 पात्रों को पांच लाख रूपए के स्वास्थ्य बीमा योजना देने की घोषणा भी की गई।
विज्ञापन

मुख्य सचिव राजीव कुमार का काफिला म्योरपुर की रनटोला ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मनरहवा टोला पहुंचा। यहां छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। फिर सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने आयुष्मान दिवस पर 167 लोगों को मिलने वाले स्वास्थ्य बीमा लाभ की जानकारी दी। बताया कि इसके तहत किसी भी गरीब परिवार के व्यक्ति को गंभीर बीमारी की दशा में पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। जिले के 1424 गांवों के एक लाख 44 हजार 746 परिवारों स्वास्थ्य बीमा किया जाना है। डीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि आयुष्मान योजना में जिन लोगों का नाम छूट गया है वे आधार कार्ड और राशन कार्ड के साथ संपर्क करें। साठ उपकेंद्रों को उच्चीकृत किया जा रहा है, जिसमें पीएचसी जैसी सुविधाएं होंगी। सीडीओ ने गांव में हुए विकास की बुकलेट पढ़कर सुनाया। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन कर रही। आयुष्मान दिवस पर देश में बड़े कार्यक्रम की शुरूआत हो रही है। इससे गरीब परिवारों को स्वास्थ्य लाभ दिला पाने में मदद मिलेगी। देश के ऐसे तमाम गांव हैं, जहां विकास की किरण नहीं पहुंच सकी है, इसमें सोनभद्र भी पिछड़ा हुआ जिला है। यहां भी विशेष पैकेज के तहत विकास होगा। इसके लिए खाका तैयार हो रहा है। विकास के लिए एक्शन प्लान तैयार हो रहा है। इसका परिणाम जल्द देखने को मिलेगा। यहां स्वास्थ्य विभाग के मिशन निदेशक पंकज कुमार, मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल, डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी आरपी सिंह, प्रशिक्षु आईएएस अतुल वत्स, अंकुर राठौर मौजूद रहे। स्थानीय कलाकारों ने करमा नृत्य की प्रस्तुति दी। निगरानी टीम ने ढोल और तीर धनुष देकर मुख्य सचिव को सम्मानित किया। संचालन एआर सहकारिता व धन्यवाद ज्ञापन एसडीएम दुद्धी अतुल वत्स ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें