फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठपुतली के जरिए शिक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान की रैली मंगलवार को निकाली गई। जिला पंचायत सदस्य देवनरायण सिह खरवार, बीडीओ जेएन राव ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। रैली ब्लाक संसाधन केंद्र से निकली और बभनी तिराहे तक पहुंची। यहां चार सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

रैली मे प्राथमिक विद्यालय असनहर प्रथम, बभनी प्रथम, द्वितीय, घसिया टोला, देवना टोला, उच्च प्राथमिक विद्यालय बभनी, असनहर, डूभा, चपकी के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान, अतिथियों का माल्यार्पण किया। क्षेत्रीय कलाकार लालकेश ने कठपुतली से शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली मे म्योरपुर बीडीओ दिलीप कुमार, बभनी निरीक्षक राजकुमार सिंह, डिप्टी रेंजर दिवाकर दूबे, गोपाल, जगरनाथ, नंदलाल, रमाशंकर विश्वकर्मा, विनोद कुमार, आरिफ अहमद, रूद्र मिश्रा, नरेंद्र कुमार, वकील, अरविंद सिंह मौजूद रहे। संचालन सहायक अध्यापक विनोद तिवारी ने किया। यहां अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक सुभाष सिंह, बहादुर राम, देवमूरत, मंगला प्रसाद तिवारी को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, छड़ी देकर सम्मानित किया गया।
शिक्षा के प्रति किया जागरूक
सोनभद्र। चोपन ब्लॉक के कुड़वा गांव में मंगलवार को भारतीय जनसहयोग सेवा ट्रस्ट परिवार द्वारा शिक्षा एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी एवं निदेशक आशीष कुमार उपाध्याय ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने बच्चों को शिक्षा के तरफ अग्रसर करें। बच्चों के शिक्षित होने पर ही क्षेत्र का विकास होगा। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। खुले में शौच करना जाना जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें