फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी बंद कराने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी/खलियारी। पशु तस्करी बंद कराने के लिए शुक्रवार को बाजारवासियों ने वैनी बाजार में प्रदर्शन कर विरोध जताया। पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए शीघ्र तस्करी बंद नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि थाना रायपुर एवं चौकी सरईगाढ़ के रास्ते से रोजाना पांच से छह की संख्या में गाड़ियों में पशुओं को लेकर बिहार के चौधरना एवं खटखरी गांव में इकट्ठा कर बंगाल भेजा जाता है।
विज्ञापन

करमा, मधुपुर, राबट्र्सगंज, पन्नूगंज, चकरघट्टा के रास्ते थाना रायपुर, चौकी सरईगाढ़ होते हुए बिहार के अधौरा थाने के चौधरना एवं खटखरी में पशुओं को इकट्ठा किया जाता है। अर्जुन सिंह यादव ने कहा कि पशु तस्करी बंद कराने के लिए वैनी बजार में कई बार प्रदर्शन किया गया, लेकिन थाने की पुलिस ने इस मामले में ठोस कदम उठाने की कोशिश नहीं की। जुगलेश सिंह पटेल ने कहा कि रोजाना रात में मवेशियों से लदी गाड़ियां तेज रफ्तार में इसी रास्ते गुजरती हैं। यह पुलिस की मिलीभगत से ही संभव होता है। प्रदर्शन करने वालों में धीरेंद्र, पुल्लू, जाहिर सिंह, सिकंदर, अनिल, बसंतु यादव, सुरेश, राधेश्याम विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें